Saturday, 1 June 2013

मैं दीवानी तेरी ओह श्याम पिया

मैं दीवानी तेरी ओह श्याम पिया 

मैं दीवानी तेरी ओह श्याम पिया 
तुझ संग करना चाहू यारी ओह श्याम पिया 
मैं दीवानी भई तेरे नाम की 
कृष्णा नाम मोहे सोहावे
कृष्णा नाम से आनंद आवे 
कृष्णा नाम प्रेम बढ़ावे
कृष्णा नाम रस पीती जाऊँ 
कृष्णा नाम में जीती जाऊँ
मैं दीवानी भई तेरी आँख की
तेरे कजरारे नैना जादू डारे
प्रेम जाल में हमे फसावे
मतवारे तेरे नैना मस्त बनावे
हर किसी को अपना दीवाना बनावे
कजरारे तेरे नैना जादू भरे
मैं दीवानी भई तेरी बात की
तेरी प्यारी बातें चित चुरावे
हर बात पे तुझपे प्यार आवे
तेरी बातों ने छीना करार



https://www.facebook.com/manju.pandey.98

No comments:

Post a Comment