Thursday, 30 May 2013

जय महाकाल

|| जय गणेश ||
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी |प्रभुजी ....
प्रभू जी तुम चंदन हम पानी |
जाकी अंग अंग बास समानी ||
प्रभू जी तुम घनबन हम मोरा 
जैसे चितवन चन्द्र चकोरा
प्रभू जी तुम चंदन हम पानी |
प्रभू जी तुम दीपक, हम बाती
जाकी जोत बरे दिन राती
प्रभू जी तुम चंदन हम पानी |
प्रभू जी तुम मोती हम धागा
जैसे सोने में मिलत सोहागा
प्रभू जी तुम चंदन हम पानी |
प्रभू जी तुम स्वामी हम दासा
ऐसी भक्ती करे 'रहदासा'
प्रभू जी तुम चंदन हम पानी |
|| ओम नमः शिवाय || || जय महाकाल ||

No comments:

Post a Comment